Deoli News 15 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के देवली-उनियारा के प्रत्याशी डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोपीपुरा गांव में मतदाताओं से जनसंपर्क किया।


इसे लेकर गुर्जर गोपीपुरा गांव पहुंचे तथा ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों के अलग-अलग समूह को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता हर वर्ग के समस्या निस्तारण की रहेगी। खासकर उनके मुख्य उद्देश्य मूलभूत सुविधा दिलाना रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिलाने की बात कही। इस मौके पर कई जगह गुर्जर का ग्रामीणों ने माल्यार्पण व बंधाकर स्वागत किया। इससे पहले उन्होंने देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र की चोरू, पचाला, रीजोदा व हैदरीपुरा पंचायत में जनसम्पर्क किया। उल्लेखनीय है कि आरएलपी प्रत्याशी डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर विधानसभा क्षेत्र में लगातार मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं।




