Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा नेता विजय बैसला ने मंगलवार रात बीसलपुर कॉलोनी स्थित सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तथा अभाव अभियोग सुने। बैंसला चुनाव हारने के बाद पहली बार संयुक्त रूप से देवली में कार्यकर्ताओं से मिले।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से बैसला का साफा बंधाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। भाजपा नेता विजय बैसला ने कार्यकर्ताओं से हाल-चाल जाने तथा अभाव अभियोग सुने। उन्होंने कहा कि यही बीजेपी की पहचान है, जिसमें वंशवाद व परिवारवाद का कोई स्थान नहीं है। जबकि भजनलाल शर्मा जैसे आम कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलता है। यह विशेषता किसी और पार्टी में नहीं देखने को मिलती। यहां बताया गया कि भाजपा नेता विजय बैंसला हर माह 15 तारीख को देवली शहर व 30 को उनियारा उपखंड में कार्यकर्ता व लोगों की जन समस्या सुनेंगे। इस दौरान भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री तथा दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने परस्पर शुभकामना दी।
सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में कार्य करने को कहा गया। इस दौरान सर्किट हाउस परिसर में भाजपा नेताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया तथा मिठाई खिलाई।


