Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गणेश रोड से ठेठ बोरड़ा गणेश मंदिर तक सीमा ज्ञान के साथ सड़क निर्माण करने की मांग को लेकर पिछले दिनों लोगों ने जिला कलक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में बोरड़ा गणेश जी मंदिर तक सीसी व डामर रोड का निर्माण प्रक्रिया चल रही है। लेकिन उक्त सड़क का निर्माण बिना सीमा ज्ञान के कराया जा रहा है। जबकि रोड पर कहीं लोगों ने अस्थाई अतिक्रमण किया है। राजस्व रिकॉर्ड की सीट में सड़क डेढ़ सौ फीट तक दर्ज है। जबकि उक्त रोड पर 24 फीट के करीब सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ज्ञापन में बताया कि बोरड़ा गणेश मंदिर धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके मद्देनजर उक्त सड़क पर डिवाइडर व लाइटिंग की व्यवस्था भी कराई जानी चाहिए। लोगों की मांग है कि राजस्व नक्शा ट्रेस के अनुरूप सड़क का निर्माण कराया जाना चाहिए।
इसके अलावा सड़क के दोनों ओर उचित नालों का निर्माण कराया जाए। जिससे कि भविष्य में सड़के खराब ना हो। ज्ञापन सौपने में दिनेश ग्वाला, पवन वर्मा, बंशी, दिनेश मीणा समेत शामिल थे।


