Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अनुभवी मनोचिकित्सक डॉ. शुभम झंवर की आगामी 17 दिसंबर को देवली के महेश नर्सिंग होम में चिकित्सीय सेवाएं मिलेगी। महेश नर्सिंग होम प्रबंधन ने बताया कि चिकित्सा सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक रोगियों की जांच कर परामर्श देंगे।
उल्लेखनीय की डॉ. शुभम झवर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल अलवर में कार्यरत है। जबकि वे पूर्व में (एमडी साइकैटरिस्) एम्स ऋषिकेश व ईएसआईसी हॉस्पिटल न्यू दिल्ली में भी सेवाएं दे चुके हैं। जिन्हें नशा मुक्ति मस्तिष्क रोग व मनोरोग निवारण का खासा अनुभव है। चिकित्सा शुभम नशा मुक्ति, बच्चों, किशोर, बुजुर्ग व्यवहारिक समस्याएं, सिर दर्द, माइग्रेन, याददाश्त, अल्जाइमर, भूलने की समस्या, पुराने दर्द, कमजोरी, हाथ पैरों में कंपन, अनिद्रा, तनाव, घबराहट, ध्यान एकाग्र नहीं होना वहम आदि रोगों की जांच कर परामर्श देंगे।



