लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान
Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा नेता विजय बैसला ने बुधवार को नासिरदा में कार्यकर्ताओं के अभाव अभियोग सुने और आश्वास्त किया कि क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।
बैसला ने विधानसभा चुनाव के तहत कार्यकर्ताओं की मेहनत के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हार जीत सिक्के के दो पहलू हैं। वह हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे। पार्टी हम सबका परिवार है। हमे मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करनी है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, उपजिला प्रमुख प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमेंद्र कुमार तिवाड़ी, महामंत्री रतन महेश्वरी, सुखलाल मेघवंशी, पार्टी के वरिष्ठ नेता बजरंग लाल धाकड़ विमल जैन, रामदेव धाकड़, नन्दलाल गुर्जर, मोहनलाल सैनी, भंवरलाल धाकड़, पदम जैन, भंवर कुमावत, दशरथ शर्मा, मनोज खांडल, अमरजीत धाकड़, रंगलाल कहार समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।



