Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जहाज़पुर विधायक गोपीचन्द मीणा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनके आवास पर गुलदस्ता भेंटकर शिष्टाचार भेंट की।
साथ ही राजस्थान भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दी। इस दौरान अमित गुर्जर, पवन वैष्णव, पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश मीणा, निक्की, बलवीर सेन साथ थे। विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में राजस्थान विकास के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर होगा तथा उन्नति के नए आयाम हासिल करेगा।



