Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsभारत संकल्प यात्रा की बैठक आयोजित हुई

भारत संकल्प यात्रा की बैठक आयोजित हुई


Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका दूनी के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष माया देवी की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा की बैठक आयोजित हुई। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने संकल्प यात्रा के निर्देशों की जानकारी दी।

चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि संतरा मीणा, मूर्ति मीणा ने आयुष्मान भारत, जन औषधि, हेल्थ कैंप के बारे में जानकारी दी। कृषि विभाग के अधिकारी रामावतार उपाध्याय ने पीएम किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड , नैनो फर्टिलाइजर , कृषि में अध्ययनरत छात्राओं की प्रोत्साहन राशि के बारे में बताया। बैंक ऑफ बड़ौदा दूनी के मैनेजर दीपक गडोरिया ने जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा लोन योजना, डिजिटल पेमेंट इंस्ट्रक्शन, महिला बाल विकास के प्रतिनिधियों ने पीएम पोषण योजना, शिक्षा विभाग प्रतिनिधि ने शिक्षा विभाग की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसी तरह रसद विभाग की पीएम गरीब कल्याण, उज्जवला योजना, उद्योग विभाग की पीएम विश्वकर्म योजना, ग्रामीण विकास की पीएम आवास योजना, जनजातीय क्षेत्र विकास, राजीविका, विद्युत विभाग की उजाला योजना, सौभाग्य योजना, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की घर-घर जल जीवन मिशन योजना, नेहरू युवा केंद्र की खेलो इंडिया योजना के बारे में अवगत कराया।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ देवली के अंतर्गत सीईओ गिरिराज प्रसाद गर्ग एवं सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत के निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में कब एवं बुलबुल यूनिट शुरू हुई। कब बुलबुल प्रभारी रेखा मीणा ने बताया कि 10 कब एवं 10 बुलबुल की यूनिट तैयार की गई है। प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने स्काउट एवं गाइड का अपने जीवन में महत्व बताया।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d