Deoli News 18 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के देवली उनियारा से प्रत्याशी रहे डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर ने दर्जनों समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के अरुण चतुर्वेदी ने विक्रम सिंह गुर्जर, देवली क्षेत्र से सियाराम गुर्जर, विशन टेलर समेत पांच दर्जन से अधिक समर्थको को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई। इन समर्थको में देवली व उनियारा के कई समर्थक भी शामिल है। यह समर्थक चार पांच कारों में सवार होकर जयपुर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि विक्रम सिंह गुर्जर ने विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस से टिकट की दावेदारी जताई थी। लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने आरएलपी का दामन थामा तथा चुनाव लड़े। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं लोकसभा चुनाव से ठीक पूर्व डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर बीजेपी में शामिल हो गए। ऐसे में क्षेत्र में एक और बड़े गुर्जर नेता का पार्टी में नाम शामिल हो गया है।



