Deoli News 18 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा ओबीसी मोर्चा के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष उदयलाल गुर्जर का सोमवार को आवा गांव में पूर्व कृषि मंत्री व पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी ने स्वागत किया।
मनोनयन के बाद जिलाध्यक्ष गुर्जर आवा पहुंचे तथा पूर्व कृषि मंत्री सैनी से आशीर्वाद व मार्गदर्शन लिया। सैनी ने जिलाध्यक्ष गुर्जर को साफा पहनाकर तथा मुंह मीठा कराकर बधाई दी। गुर्जर ने कहा कि ओबीसी वर्ग को भाजपा विचारधारा से जोड़ना तथा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से ओबीसी वर्ग को अधिक से अधिक लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा गुर्जर ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने का लक्ष्य तय किया है। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा देवली अध्यक्ष मनोज शर्मा भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय लाल गुर्जर पूर्व कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी के करीबी है। गुर्जर देवली पंचायत समिति के प्रधान भी रह चुके हैं।



