Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessट्राईसाईकिल रैली से मतदान का संदेश, एक्सपोजर विजिट दल रवाना

ट्राईसाईकिल रैली से मतदान का संदेश, एक्सपोजर विजिट दल रवाना


Deoli News 18 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म बहुदिव्यांग विद्यालय पनवाड़ रोड पर सोमवार को स्वीप योजना अन्तर्गत दिव्यांग मतदाता ट्राई साईकिल रैली का आयोजन किया गया। दिव्यांग छात्र, छात्राओं ने मतदान हमारा अधिकार है का संदेश दिया।

वहीं मतदान के प्रति जागरूकता के लिए लोकतंत्र की सुनो पुकार मत खोना अपना मत अधिकार, पहले वोट डालेंगे फिर चुल्हा जलाएंगे आदि नारे लगाकर मतदान करने का संदेश दिया। प्राचार्य महेश कुमार शर्मा ने बताया कि ट्राई साईकिल रैली निकालने का मकसद अधिक का अधिक दिव्यांग लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करना है। रैली के दौरान शिक्षक प्रशिक्षणार्थी व छात्रावास अधीक्षक दिनेश कुमार बलाई, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास आदि मौजूद थे।

एक्सपोजर विजिट दल रवाना

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी के एसपीसी छात्रों का दल एक्सपोजर विजिट के लिए जयपुर आमेर के लिए रवाना हुआ। एसपीसी प्रभारी पारस मल जैन ने बताया कि दल को उपसरपंच हंसराज गुर्जर व भूतपूर्व सैनिक रामलक्ष्मण पेडवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान प्रधानाचार्य दयालराम मीणा, वरिष्ठ अध्यापक संजय सोयल, जितेन्द्र सिंह, धर्मचंद जैन, दुर्गालाल मीणा भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि दल जयपुर में विभिन्न स्थानों व कोर्ट का विजिट कर वापस लौटेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d