Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआश्रितों को 30 लाख रुपए की सहायता राशि सौपी

आश्रितों को 30 लाख रुपए की सहायता राशि सौपी

ट्रैक्टर हादसे में गई थी जान


Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पिछले माह 19 फरवरी को बालागढ़ सतवाडा क्षेत्र में ट्रैक्टर हादसे में जान गवाने वाले युवक के परिजनों को 30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। यह सहायता राशि परिजनों को दी गई।

दरअसल उस दौरान समझौते की राशि 10 दिन में देने का प्रशासन ने वादा किया था। टोंक जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर राजकुमार मीणा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। यहां मीणा समाज प्रतिनिधिमंडल व समाज के वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी में आश्रितों को सहायता राशि सौपी गई। इस दौरान मीणा समाज के पूर्व अध्यक्ष रंगलाल मीणा, मीणा समाज ब्लॉक अध्यक्ष देवली यादराम मीणा, पूर्व सरपंच मोतीलाल मीणा सहित मौजूद थे। जिन्होंने पीड़ित परिवार के मुखिया मोहनलाल मीणा को समझौते की राशि 30 लाख रुपए दी।

उल्लेखनीय है कि विमल मीणा की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया था। बाद में प्रशासन में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया एवं आर्थिक सहायता राशि देने का वादा किया था। परिजनों का यहां आरोप था कि नगरफोर्ट थाने की पुलिसकर्मी ने युवक विमल मीणा पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। जिससे उसकी मौत हुई थी।

रिलेटेड न्यूज :

प्रशासनिक आश्वासन के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उठाया शव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d