Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गलवा बांध से बीसलपुर बांध तक ईआरसीपी परियोजना के तहत लाई जा रही प्रस्तावित नहर का सर्वे वापस कराने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम देवली उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद को ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में बताया कि ईआरसीपी परियोजना के तहत चांदसिंहपुरा, हनुमानपुरा, गांधीग्राम, कंवरपुरा एवं बालापुरा में प्रस्तावित नहर का सर्वे पुनः कराया जाए। यह नहर ग्राम ज्योतिपुरा से पहाड़ के नीचे नोगजा होते हुए ग्राम चांदली की ओर से ले जाने का सर्वे किया जाए। इससे दूनी सागर, गांधीग्राम, निवारिया, चांदली समेत तालाब व प्राकृतिक जल स्रोतों द्वारा पानी पहुंचाया जा सकता है। इसमें सरकारी भूमि भी उपलब्ध रहेगी। वहीं ग्रामीणों को मुआवजा नहीं देना पड़ेगा। ज्ञापन में बताया कि कराए गए सर्वे के अनुसार ग्रामीणों को काफी नुकसान होगा।
वही कई जातियों के लोग प्रभावित होंगे। ज्ञापन में परियोजना का पुनः सर्वे कराने की मांग की गई। इस दौरान चांदसिंहपुरा, हनुमानपुरा, गांधीग्राम, कंवरपुरा बालापुरा के ग्रामीण मौजूद थे।


