Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर व आसपास में संचालित गौशाला के गौसेवकों की सतर्कता की वजह से गोतस्कर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।
सांवरिया सेठ गौशाला से जुड़े हर्ष ग्वाला ने बताया कि सोमवार रात भी गोतस्करों ने ऐसा प्रयास किया। लेकिन तस्कर इन गौसेवकों की योजना के सामने विफल रहे। जानकारी के अनुसार नेगड़िया गांव में गोवंश भरने की सूचना मिली। इस पर श्री सांवरिया सेठ गौशाला देवली, श्री बीजासन गौशाला कुचलवाड़ा, श्री श्याम गौसेवा दल हिंडोली, भगत सिंह गौशाला और केकड़ी गौशाला के गौसेवक मौके पर पहुंचे। इस दौरान 2 घंटे तक गाड़ी आने का इंतजार किया। जहां गाड़ी आते ही गौसेवकों ने करीब 50 किलोमीटर पीछा कर केकड़ी के खोडा गांव में गाड़ी को पकड़ लिया और एक तस्कर को केकड़ी पुलिस को सुपुर्द किया है। बताया गया कि उक्त वाहन में सात गौवंश ठूस ठूसकर भरे हुए थे। इन गोवंश को केकड़ी गौशाला में छोड़ दिया गया।



