लोगों ने किया स्वागत
Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली से कोटडी स्थित श्रीचारभुजानाथ मंदिर जाने वाली 25वीं पदयात्रा मंगलवार सुबह धूमधाम के साथ रवाना हुई। इस दौरान शहर में पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई।
कोषाध्यक्ष रामलाल सेन ने बताया कि इस दौरान पदयात्रियों ने सुबह अग्रवाल विश्रामगृह में विराजमान भगवान चारभुजानाथ की पूजा अर्चना की और ध्वज लेकर निकल पड़े। इस दौरान धर्मशाला के बाहर, लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर तेली समाज के लोगों समेत ने कई जगहों पर पदयात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बारिश के बीच पदयात्री नाचते गाते रवाना हुए। जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा भी यात्रा के बीच पहुंचे। जिन्होंने भगवान चारभुजानाथ की झांकी के दर्शन किए। राकेश दिया ने बताया कि इस बार करीब 200 पदयात्रा रवाना हुए हैं, जो 16 अगस्त को मंदिर पहुंचकर ध्वज अर्पित करेंगे। पदयात्रा का पहला विश्राम आज रात को जहाजपुर में होगा। जबकि 14 अगस्त को रोपा, 15 अगस्त को बीरधौल व 16 अगस्त को यह पदयात्रा पहुंचकर सुबह 9:15 बजे शोभायात्रा के रूप में ध्वज अर्पण करेगी।
यात्रा के साथ समिति अध्यक्ष रामेश्वर दिया, रामगोपाल टाक, दिनेश राणावत, रामस्वरूप टाक, किशोर शर्मा पारोली, सत्यनारायण मीणा, भोपाल सिंह मीणा, ओमप्रकाश माहेश्वरी, लक्ष्मण सिंह, भागचन्द त्रिपाठी, अमीश अरोड़ा, पवन पाराशर, ध्वज सेवक प्रह्लाद वर्मा आदि थे।


