Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) धीमे-धीमे हो रही जल आवक की वजह से बीसलपुर बांध का जलस्तर अब आरएल 312.50 मीटर के आंकड़े को छू गया।

परियोजना के नियंत्रण कक्ष के अनुसार यह आंकड़ा दोपहर 12 बजे इस आंकड़े को छू गया। उधर, बीगोद स्थित त्रिवेणी पर 2.80 मीटर का गेज जारी है। यह आवक 24 से 48 घंटे के भीतर बीसलपुर तक पहुंचती है। इस जलस्तर के अनुसार बांध में अब तक 20.053 टीएमसी पानी एकत्र हो चुका है, जो की कुल क्षमता का 50 फीसदी से अधिक है। अब बांध का जलस्तर 313 मीटर की ओर अग्रसर है। यदि डेम में पानी की लगातार आवक रही तो जलस्तर यह आंकड़ा भी जल्द पूरा कर लेगा।


