Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली में तिरंगा रैली निकाली, छात्रों ने हस्ताक्षर किए

देवली में तिरंगा रैली निकाली, छात्रों ने हस्ताक्षर किए


Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मंगलवार सुबह नगर पालिका देवली की ओर से शहर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।

अधिशासी अधिकारी देवली पवन कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त रैली की शुरुआत उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट देवली दुर्गा प्रसाद मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर की। इसके बाद तिरंगा रैली शुरू हुई। कर्मचारी बाइकों पर सवार होकर शहर में तिरंगा झंडा लेकर गुजरे। यह रैली गौरव पथ, अटल उद्यान से रवाना होकर जगदीश धाम होते हुए नेकचाल रोड से अम्बेडकर चौराहा होते हुए ममता सर्कल पहुंची। वहीं राजकीय महाविद्यालय, महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए नगरपालिका परिसर के सामने समाप्त हुई। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह, तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह शक्तावत, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा, रामराय मीणा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली, थाना प्रभारी देवली राजकुमार नायक सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

हर घर तिरंगा अभियान में हस्ताक्षर किए

इसी तरह राजकीय महाविद्यालय देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय की इकाई के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी निकिता वर्मा, वंदना यादव के निर्देशन में हुआ। इसमें विद्यार्थियों व स्टाफ ने हस्ताक्षर किए। महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव सम्मान में वृद्धि करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान से सहआचार्य निमिष गुप्ता, अनंत चौधरी, सुमन मीणा, निशा मीणा, सत्यनारायण, विजय कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा, मनीष कुमार नैनीवाल, प्रियंका जैन, निकिता मंगल समेत संकाय सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d