Jahazpur News 13 अगस्त (आज़ाद नेब) स्वतंत्रता दिवस के पर उत्सव का माहौल बने और आमजन में राष्ट्र के लिए गर्व की भावना का संचार हो। इस उद्देश्य से मंगलवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने व सम्मान करने की शपथ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश खटीक ने।

उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार ने यात्रा की शुरुआत की। बरसात में वे तिरंगा लेकर यात्रा में आगे चलते रहे। इनके साथ ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी भिगते हुए निकले। महिला सशक्त देश सशक्त एवं महिला पढ़ेगी, सोच आगे बढ़ेगी की थीम पर तिंरगा यात्रा में गर्ल्स स्कूल एवं अन्य स्कूलों की अधिक अधिक छात्राओं को शामिल किया गया। गौरतलब है कि जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को ज़िला कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस पर इसके लिए 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के आयोजन के लिए निर्देश दिए थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर तिरंगा सेल्फी के लिए भी आमजन और युवाओं को जागरूक करने, अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने को कहा था।
यात्रा में यह थे मौजूद
इस दौरान उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार, तहसीलदार रवि कुमार मीणा, पालिका अधिशासी अधिकारी राघव मीणा, थानाधिकारी नरपत राम बाना, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक जाट, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश खटीक, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश यादव सहित स्कूलों के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद थी।



