विधायक के प्रयास : भूखंडों से पानी निकालने के लिए भी दिए निर्देश
Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की जहाजपुर तहसील से जुड़ी हनुमान नगर क्षेत्र की कॉलोनियों में जल्द ही सवा करोड रुपए की नई सड़के बनेगी। इसे लेकर टेंडर जारी किए जा चुके हैं। वही वर्क आर्डर भी दिए जा चुके हैं। लिहाजा अब इस क्षेत्र की सड़कों की दशा सुधरेंगी

अलबत्ता वर्षों से खराब सड़कों की दुर्दशा से परेशान चल रहे लोगों को राहत मिलेगी और इन कॉलोनियों में विकास होगा। जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने बताया कि 75 लाख की लागत से ज्योति कॉलोनी के विभिन्न वार्डों में नई सड़के बनाई जाएगी। इस कॉलोनी में फिलहाल सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। इसी तरह हनुमान नगर के जैन कॉलोनी में भी 50 लाख रुपए की लागत से नई सड़के बनाई जाएगी। विधायक ने यह बात सोमवार रात बीसलपुर सर्किट हाउस में भी लोगों को बताई। इसके टेंडर हो चुके हैं। कुचलवाड़ा निवासी शिवराज गुर्जर इन सड़कों के निर्माता ठेकेदार होंगे। बजट से पहले यह सड़के स्वीकृत हो चुकी है। सड़के टूटे नहीं, इसके लिए पाइपों का इंतजार हो रहा है।
जहां जरूरत होगी नालों के नीचे पाइप लगाए जाएंगे, ताकि सड़के टूटे नहीं और जल्द ही इन पर काम शुरू होगा। इसी तरह वे अन्य विकास कार्यों के लिए भी प्रयासरत है।
जेसीबी लगाकर पानी की निकासी करें
विधायक गोपीचंद मीणा ने बताया कि ज्योति कॉलोनी में कई खाली भूखंड है। जिन पर बारिश का पानी लबालब भर चुका है और यह पानी अब लोगों के घरों तक पहुंच गया है। इसकी शिकायत उन्हें मिली है। उन्होंने ऊंचा ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी को जेसीबी मशीन लगाकर पानी के निकासी खुलवाने तथा बारिश रुकने पर हुए गड्ढे में कंक्रीट सीमेंट करने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि विधायक गोपीचंद मीणा के प्रयासों से हनुमान नगर क्षेत्र की दर्जनों कॉलोनी में 31 करोड रुपए पेयजल योजना के लिए स्वीकृत हुए हैं। जिस पर डीपीआर बन चुकी है और काम प्रगति पर है।



