Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTonk Newsटोंक समेत चार जिलों में आज भी "ओरेंज अलर्ट"

टोंक समेत चार जिलों में आज भी “ओरेंज अलर्ट”


Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग जयपुर ने मंगलवार सुबह फिर से बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में टोंक जिला भी शामिल है।

अलर्ट के मुताबिक टोंक जिले, सवाईमाधोपुर, डीडवाना, नागोर जिलों में कही-कही हल्की या भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार इस दौरान मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली कड़कने, मध्यम अथवा भारी वर्षा हो सकती है। लोगो को सावचेत रहने की जरूरत है। लोगो से जलप्रवाह, जलभराव से दूर रहने को कहा है। यातायात में सावधानी बरतने की भी सलाह दी है। देवली शहर में भी दोपहर बाद वर्षा का रुक-रुककर दौर जारी रह सकता है। लेकिन इससे पहले सुबह 9 बजे करीब सूर्यनारायण ने बादलों के बीच दर्शन भी दिए। इस दरम्यान ऐसा लगा की मौसम साफ हो जाएगा। लेकिन फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई।

डेम में आया क्षमता का 50 फीसदी पानी…

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d