Desk News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा आम चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में उपयोग होने वाली ईवीएम-वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश चौधरी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सभी 4 विधानसभाओं के 1130 मतदान केंद्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम-वीवीपैट के रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान 2775 बीयू, 1443 सीयू तथा 1443 वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन के संबंध में जानकारी दी। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी जवाब दिया। रेंडमाइजेशन बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में आईएनसी से जर्रार खान, सीपी श्रीवास्तव, मूलचंद बैरवा, बीजेपी से देवीप्रकाश तिवाड़ी, प्रियवीर सिंह राठौड़ एवं बीएसपी से पप्पू लाल गलवानिया समेत उपखंड अधिकारी राहुल सैनी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक संदीप कुलश्रेष्ठ, डीएमओ नितेश जैन, प्रोग्रामर पवन कुमार महावर, सहायक प्रोग्रामर मोहम्मद फरहान खान अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।



