Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationउमंग में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, कृषि महाविद्यालय का विजिट किया

उमंग में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, कृषि महाविद्यालय का विजिट किया


Deoli News 11 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवकन्या महाविद्यालय में चल रहे समाजोपयोगी उत्पादक कार्य एवं उमंग महोत्सव में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी।छात्राओं द्वारा एकल नृत्य, युगल नृत्य, सामुहिक नृत्य, फेन्सी ड्रेस व रेम्प वॉक आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इसमें बीएड से प्रज्ञा शर्मा प्रथम, योगिता गोस्वामी द्वितीय व मोनिका मीणा तृतीय रही, वहीं बीए बीएड बीएससी बीएड से प्रलक शर्मा प्रथम, कशिश सोनी द्वितीय, खुशी एवं शानू तृतीय रही व डीएलएड से हिना बैरवा प्रथम, मैना कुमावत द्वितीय व निशा गुर्जर तृतीय रही। विजेता प्रतिभागियों को प्रबन्ध निदेशक आर्यन मुकुल एवं प्राचार्य डॉ. सोनल तनेजा, अनिता पारीक एवं मनोज प्रजापत द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र सौपकर सम्मानित किया गया। कार्यकम में वरिष्ठ व्याख्याता दीप्ति चौधरी, सविता जैन, वीणा शर्मा, सोनिया शर्मा, अर्चना गौतम, वैशाली बैरागी, चन्द्र प्रकाश प्रजापत, रविन्द्र शर्मा, प्रीति जैन, विश्वनाथ प्रताप सिंह, अनिल सोनी, कुलदीप सिंह, ईद मोहम्मद, रीना जायसवाल, नमिता सरकार, आरती चन्देल, कैलाश चन्द गुर्जर, गजेन्द्र द्विवेदी, राजू मौर्या व शुभम आदि उपस्थित थे।

विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय सिरोही में संस्कार क्लासेज, किसान कोचिंग ओर विवेकानंद क्लासेज देवली के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। बच्चों ने लैब का निरीक्षण किया, जिसमें मृदा विज्ञान के विशेषज्ञ आरसी सांवल ने मृदा का नमूना लेने का तरीका बताते हुए मृदा का उपयोग व उत्पादकता निकालने की विधि बताई।

बीएस मीणा ने बताया कि बीज की नई वैरायटी उत्पन्न करने की विधि बताते हुए टिशू क्लचर के लाभ बताए। दौरे की प्रभारी चेतना सिंबल ओर अंशु सक्सेना ने महाविद्यालय की अन्य गतिविधियों को बताकर लैब का निरीक्षण कराया। जबकि कीकर सिंह एवं शिव धाकड़ ने कृषि से जुड़े विभिन्न कोर्स की जानकारी दी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d