Deoli News 11 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली एवं कृष्ण गोपाल कालेड़ा आयुर्वेद भवन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को तहसील परिसर स्थित पेंशनर भवन में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगा।
समिति अध्यक्ष नवल मंगल ने बताया कि शिविर में कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन के अनुभवी वैध अशोक कुमार शर्मा ने 82 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया। इन रोगियों को नि:शुल्क दवाइयां भी शिविर में वितरित की गई। आयुर्वेद दवाइयों के वितरण में उपवैद्य सुरेश चंद्र लुहार व परिचारक सत्यनारायण भील ने सहयोग किया। शिविर में जुकाम, खांसी, मस्सा, मधुमेह, चर्म रोग, संधिवात, अतिसार आदि रोगों में लोगों ने परामर्श लिया। इस दौरान प्रबंधक की घीसालाल टेलर, सत्यनारायण गोयल, राजेंद्र शर्मा, प्रहलाद शर्मा, बाबूलाल जैन, सुरेंद्र सिंह, भंवरलाल नायक, सुरेंद्र सिंह नरूका, रमेश चंद्र, श्याम लाल पारीक, महेश दाधीच, राजेंद्र शर्मा आदि ने सेवाएं दी। शिविर का संयोजन कन्हैयालाल लूनीवाल ने किया।



