Deoli News 13 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनीवाल ने शुक्रवार को वृत्त कार्यालय देवली में सर्कल के थाना अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और उनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में गुमशुदा व्यक्तियों और आकस्मिक मौत के मामलों की पत्रावलियों की समीक्षा की गई। बेनीवाल ने इन मामलों की शीघ्र और सही जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा आगामी बरसात के मौसम में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। बैठक का उद्देश्य पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार लाना और आमजन को बेहतर सुरक्षा प्रदान करना है।



