Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsशव की पहचान हुई, परिजनों ने दुर्घटना की रिपोर्ट दी

शव की पहचान हुई, परिजनों ने दुर्घटना की रिपोर्ट दी


Deoli News 13 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के सावर रोड पर जेएमबी ईंट भट्ठे के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे मिले व्यक्ति के शव की शिनाख्त हो गई है। यह व्यक्ति सरकारी स्कूल में पीटीआई है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नंदकिशोर बबेरवाल पुत्र जगदीश खटीक निवासी टोडारायसिंह हाल निवासी तेली मोहल्ला देवली के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई शिवजीलाल ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है कि उनका भाई नंदकिशोर देवली में शंकर लाल तेली के मकान में किराए से रहता था तथा जोधपुर के समीप सरकारी स्कूल में पीटीआई है। परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि नंदकिशोर को अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी।

जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक नंदकिशोर का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया तथा मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। हालांकि इस बात का पता नहीं लगा कि नंदकिशोर सावर रोड पर कैसे पहुंचा।

प्रीवियस न्यूज़ :-

संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d