Deoli News 13 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) खांडल विप्र महासभा देवली के बीसलपुर कॉलोनी में हुए चुनाव में दिनेश शर्मा (शेखावाटी) को सर्व समिति से पुनः अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव अधिकारी अशोक काछवाल व संजय दुगोलिया, प्रेम प्रकाश चोटियां निवाई व प्रहलाद बीलवाल मालपुरा के सानिध्य में बैठक हुई। जिसमें प्रहलाद काछवाल ने अध्यक्ष पद के लिए दिनेश शर्मा का नाम रखा, जिस पर गोपाल लाल बील ने सहमति जताई। इसी के साथ बैठक में मौजूद कृष्ण गोपाल शर्मा, ओमप्रकाश काछवाल, सीताराम काछवाल, राधेश्याम डीडवानिया, रामस्वरूप बील ने दिनेश शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया।
चुनाव अधिकारी ने दिनेश शर्मा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई तथा मौजूद सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


