Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवलिया सेठ डाक निशान यात्रा समिति देवली की ओर से आगामी 11 मार्च को एक शाम सेठजी के नाम फाग उत्सव का आयोजन होगा।
समिति से जुड़े पंकज नथैया ने बताया कि यह फाग उत्सव शहर श्रीचारभुजानाथ मंदिर अग्रवाल विश्रामगृह में रात्रि 8 बजे से शुरू होगा। इस मौके पर भव्य दरबार, पुष्प होली, इत्र वर्ष एवं फागुन मस्ती कार्यक्रम होंगे। इसमें केकड़ी के भजन गायक ऋषभ मित्तल भजनों की प्रस्तुति देंगे।


