Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबाइक के टक्कर मारकर घायल करने का मामला दर्ज

बाइक के टक्कर मारकर घायल करने का मामला दर्ज


Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ निवासी व्यक्ति ने एक कार चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है और इसे लेकर गुरुवार रात देवली थाने में मामला दर्ज कराया है।

प्रकरण के अनुसार यह मामला हनुमान माली पुत्र नंदलाल माली निवासी पनवाड़ ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि गत 14 फरवरी को शाम 6:30 बजे वह अपनी बाइक से दूनी की ओर जा रहा था। इस बीच पनवाड़ गांव से कुछ दूरी पर पानी की टंकी के समीप सामने की ओर से आ रही एक महिंद्रा कार के चालक ने लापरवाही से पीड़ित की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। जिसे लोगों ने देवली चिकित्सालय पहुंचाया। वहीं बाद में उसे देवली से जयपुर रैफर कर दिया गया। उस दौरान प्रार्थी उपचारधीन होने की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका। लिहाजा पीड़ित ने गुरुवार रात यह मामला दर्ज कराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d