Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskएफआरटी ठेका कर्मचारियों की मांगे, शिक्षक संघ ने भी ज्ञापन सौपा

एफआरटी ठेका कर्मचारियों की मांगे, शिक्षक संघ ने भी ज्ञापन सौपा


Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एफआरटी टीम के ठेका कर्मचारियों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी देवली रूबी अंसार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कंपनी द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है।

उन्हें न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारी पिछले 8 वर्षों से लगातार एफआरटी टीम के माध्यम से विद्युत निगम में काम कर रहे हैं और उनका एरियर काटा जा रहा है। इसके अलावा, एक जनवरी 2023 से न्यूनतम वेतन बढ़ाया गया था, जो अभी तक नहीं मिला है। अब नई कंपनी भी अपनी मर्जी से सेलरी दे रही है, जिससे उनका शोषण हो रहा है और परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। एफआरटी टीम कर्मचारियों की मांग है कि लाइनमैन को 21 हजार रुपए और हेल्पर को 18 हजार रुपए प्रति माह वेतन दिया जाए। इसके अलावा 25 प्रतिशत पीएफ पूरा दिया जाए, प्रत्येक शिफ्ट में रेस्ट रिलीवर लगाया जाए, कंपनी द्वारा कभी भी किसी भी कर्मचारी को हटाया न जाए, कंपनी द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र दिया जाए, और एफआरटी टीम को सभी सेफ्टी उपकरण दिए जाएं।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि पुरानी सेलरी में लाइनमैन का कार्य नहीं किया जाएगा, सेलरी बढ़ाई जाए। यहां 13 सूत्रीय मांग पत्र सौपा गया। इस दौरान मुरारीलाल ठागरिया, बाबू सिंह, सीताराम, सुरेंद्र, भरतराज, शैतान सिंह समेत कर्मचारी शामिल थे।

शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

देवली में बुधवार को राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा देवली के तत्वाधान में शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में सरकारी विद्यालयों में प्रवेश की उम्र सीमा को लेकर असंतोष व्यक्त किया गया। वर्तमान में प्रथम कक्षा में प्रवेश की आयु 6 वर्ष निर्धारित है। शिक्षकों का कहना है कि इससे प्राथमिक कक्षाओं में नामांकन में कमी आई है।

शिक्षक संघ ने निजी स्कूलों की तरह नवप्रवेशित विद्यार्थियों की उम्र सीमा 3 वर्ष करने की मांग की है।।संगठन के पदाधिकारियों ने पदोन्नति और रिक्त पदों को भरने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने पर जोर दिया गया। विद्यालयों में कक्षाओं के अनुसार कक्ष निर्मित करने की मांग की गई। सभी वर्गों के शिक्षकों का पारदर्शी तरीके से स्थानांतरण करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। शिक्षक संघ ने पीएफआरडीए में जमा कर्मचारियों की एनपीएस राशि को जीएफ खातों में जमा करवाने की मांग की।आरजीएचएस स्कीम में विभिन्न विसंगतियों को दूर कर अधिक सुविधाएं देने पर भी बल दिया गया। बैठक के बाद सभी ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान संगठन के प्रदेश मंत्री प्रमोद स्वर्णकार, देवली ब्लॉक अध्यक्ष कमल किशोर चतुर्वेदी, ब्लॉक मंत्री ब्रह्मराज मीणा, परशुराम जाट, रामनिवास गुर्जर, शंकर फागना, नेमीचंद यादव और अन्य कई शिक्षक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d