Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के दांता ढाणी में बुधवार को एक युवक की कुएं में गिरने से डूबकर मौत हो गई।पंचायत प्रशासक सुनील कुमार मीणा ने बताया कि कुएं पर लेखराज मीणा (36) पुत्र जयराम मीणा का पैर फिसल गया।
जिससे उसकी डूबने से मौत हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बलाई की मदद से खूब शव निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद देवली पुलिस के एएसआई दिलीप सिंह और तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जिन्होंने 90 फीट गहरे कुएं में 2 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने मौका रिपोर्ट तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल देवली लाया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में मृतक के बड़े भाई भगत सिंह मीणा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई दोपहर करीब डेढ़ बजे कुएं पर लगी बिजली की मोटर चलाकर वहां लगे पाइप को सीधा करने का प्रयास कर रहा था। इस बीच उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
जल जीवन मिशन : अनियमितता का आरोप, लापरवाही से ग्रामीण परेशान



