Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजल जीवन मिशन : अनियमितता का आरोप, लापरवाही से ग्रामीण परेशान

जल जीवन मिशन : अनियमितता का आरोप, लापरवाही से ग्रामीण परेशान

  • ग्रामीणों ने एसडीओं को सौपा ज्ञापन

  • सड़क खोदने से हो रही है दुर्घटनाएं


Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदार द्वारा पूरे गांव में पाइप लाइन डालने के लिए पूरे सीसी सड़क को खोद दिया गया। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। वहीं योजना में लोगों को लाभ भी नहीं मिल रहा है। इससे पूरे गांव की सड़कें खराब हो चुकी हैं।

इससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है और ठेकेदार की लापरवाही के चलते अभी तक कई जगह पाइप लाइन भी नहीं डाली गई। लिहाजा ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे है और पनवाड़ में अवैध कनेक्शन की भी भरमार है। इसे लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी रूबी अंसार और विकास अधिकारी को ज्ञापन सौपा है। ग्रामीणों ने बताया राजपूत मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, माली मोहल्ला, बासलक्ष्मणा, गोपीपुरा कॉलोनी, पनवाड़ मोड कॉलोनी आदि जगह पर अभी तक पानी भी नहीं पहुंच रहा है।

जिससे लोग परेशान होकर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने अवैध कनेक्शन हटाने की मांग की है, ताकि सभी घरों में हर घर नल योजना के तहत पानी पहुंच सके। भाजपा देवली देहात मंडल मीडिया प्रभारी महावीर प्रसाद माली ने बताया कि पनवाड़ में भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास नाले पर पुलिया का निर्माण होना है। जिसे लेकर भी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत पनवाड़ में पक्के निर्माण में सीसी सड़क, कचरा पात्र, ग्राम पंचायत भवन, पुलिया निर्माण, ग्रेवल रोड में लापरवाही और घटिया सामग्री उपयोग में लेने और समय पर कार्य नहीं करने पर युवराज कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।

इस दौरान सत्यनारायण माली, पूर्व सरपंच पूरणमल वर्मा, विनोद कुमार मीणा, भाजपा कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह राजावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष यतेंद्र नामा, संपत सिंह नरूका, गणेश वैष्णव, महावीर प्रसाद माली, पानमल खटीक, रोहिताश माली, शराफत अली, कालू वैष्णव सहित ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d