Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया

ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया


Deoli News 1 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवकन्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की ओर से छात्राओं का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण हुआ। भ्रमण दल को निदेशक डॉ. रमेश कुमार मुकुल व प्रबन्ध निदेशक आर्यन मुकुल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इसमें बीएड व डीएलएड और बीए/बीएससी बीएड की छात्राओं को पहले दिन 27 नवम्बर को जयपुर के आमेर किले का भ्रमण करवाया गया और उसके बाद नाहरगढ बायोलोजिकल पार्क और जलमहल का भम्रण करवाया गया। दूसरे दिन 28 नवम्बर को हवामहल, जंतर-मंतर, सिटी पैलेस व गोविन्द देवजी के दर्शन करवाएं। छात्राओं को अलर्बट हॉल व बिड़ला मन्दिर और मोती डूंगरी समेत स्थानो का भ्रमण किया गया।

इस दौरान प्राचार्य धीरज सिंह, अनिता पारीक व व्याख्याता मनोज प्रजापत, वीणा शर्मा, अर्चना गौतम, सोनिया शर्मा, रविन्द्र शर्मा, कुलदीप सिंह राणावत, चन्द्रप्रकाश प्रजापत व कैलाशचन्द गुर्जर, गजेन्द्र द्विवेदी, सुनीता मीणा, शुभम गवारिया साथ थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d