Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र सीतापुरा गांव में कानून व्यवस्था भंग करने और अशान्ति फैलाने के आरोप में सोमवार को 9 जनों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 5 हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि गत 30 नवम्बर रात ग्राम सीतापुरा में दो पक्षों में जमीन और लाईट काटने की बात को लेकर हुए लडाई झगडे के मामले में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए इन्हें गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में भागचन्द पुत्र मोहन लाल मीणा निवासी सीतापुरा, कप्तान पुत्र गोपाल मीणा निवासी सीतापुरा, भरत पुत्र रामदेव मीणा निवासी सीतापुरा, अरूण पुत्र रामदेव मीणा निवासी सीतापुरा, महावीर पुत्र कन्हैया लाल कंजर निवासी राजमहल, ओमप्रकाश पुत्र जगमोहन कंजर निवासी राजमहल, बलवीर पुत्र जगनाथ कंजर निवासी राजमहल, रतन सिंह मीणा पुत्र गोपाल मीणा निवासी राजकोट और हरिसिंह मीणा पुत्र रूघनाथ मीणा निवासी राजकोट शामिल शामिल हैं।
थानाधिकारी रतन सिंह तंवर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इनमें महावीर, ओमप्रकाश, बलवीर, रतन सिंह, हरिसिंह हिस्ट्रीशीटर है।
मंत्री मदन दिलावर ने ठेला वाले के सामने फैला दी अपनी झोली ! नजारा देखकर सब हैरान


