भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट, सोमवार को हुआ था हादसा
Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सावर थाना क्षेत्र के नापाकाखेड़ा स्थित बनास नदी में सोमवार को डूबे एक युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया है।
संबंधित न्यूज़ : फोटो शूट के दौरान पुलिया से बनास नदी में गिरा युवक
शव निकाले जाने के बाद सावर पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए इसे अपनी ओर ले गई।
इस मामले में मृतक के भाई सांवरिया पुत्र दुर्गालाल बैरवा निवासी मोतीपुरा जहाजपुर ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है। गांधीथला के सरपंच गुड़िया रमेश खटाणा ने बताया कि मृतक के भाई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एक दिसंबर को उसका भाई 22 वर्षीय फूलचंद पुत्र दुर्गालाल किसी काम से नापाकाखेड़ा की ओर जा रहा था।

इसी दौरान पुलिया क्रॉस करते वक्त वह असंतुलित होकर नदी में गिर गया, जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। एसडीआरएफ अजमेर की टीम ने मशक्कत कर शव को बाहर निकाला। शव बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद शव को सावर चिकित्सालय परिसर स्थित मोर्चरी में लाया गया, जहाँ पोस्टमार्टम और पंचनामा की कार्रवाई की गई है।

चौंमू एसडीएम के डांस के वीडियो ने मचा दिया गदर, जानिए क्यों बीएलओ के साथ नाचे, देखिए Video


