Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबांध की भराव क्षमता बढ़ाने का पुरजोर विरोध, विस्थापितों ने बताया अनुचित

बांध की भराव क्षमता बढ़ाने का पुरजोर विरोध, विस्थापितों ने बताया अनुचित

सौपा ज्ञापन, सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की


Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति के नेतृत्व में मंगलवार को सैकड़ों विस्थापितों और ग्रामीणों ने जिला कलक्टर के नाम देवली उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को ज्ञापन सौंपा और इसमें बीसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ाने का पुरजोर विरोध किया।

इससे पहले अध्यक्ष मुकुट सिंह राणावत की अध्यक्षता में शहर के गांधी पार्क में एक बैठक हुई। यहाँ अध्यक्ष मुकुट सिंह, अंबेडकर विचार मंच अध्यक्ष राजबहादुर वर्मा, अधिवक्ता बाबूलाल मीणा, सत्यनारायण सरसड़ी, रतनलाल हाड़ा, रामसिंह मीणा और यादराम मीणा समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। उन्होंने बीसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ाने को अनुचित बताया ओर सरकार को कोसा। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर भराव क्षमता नहीं बढ़ने दी जाएगी।

इससे विस्थापितों और किसानों के साथ अन्याय होगा। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विस्थापित जुलूस के रूप में मुख्य बाजार होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुँचे। यहाँ उन्होंने उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को अपना मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि बीसलपुर बांध की भराव क्षमता एक मीटर व 9 प्रतिशत बढ़ाई जा रही है। पूर्व में 63 गाँव डूब चुके हैं, और भराव क्षमता बढ़ाने से और गाँव डूब जाएँगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बांध की ऊँचाई बढ़ाकर पुनर्वास कॉलोनियों को फिर से डुबोना चाहती है, जो पुनर्वास नीति के विरुद्ध है।

Oplus_16908288

ज्ञापन सौंपते हुए संघर्ष समिति ने प्रशासन और सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक संघर्ष समिति और विस्थापित सकारात्मक जवाब का इंतजार करेंगे, जिसके बाद लोगों को मजबूरन उपखंड कार्यालय देवली के बाहर शांतिपूर्वक धरने पर बैठना पड़ेगा। इस दौरान ब्रह्माराम गुर्जर, रतन, भागचंद, सौभागमल मीणा, धर्मराज, गणेश, नंद सिंह, कैलाश, पवन, गोवर्धन लाल समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। इसी तरह का एक ज्ञापन एडीएम बीसलपुर पुनर्वास को भी दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d