Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजेश कुमार शर्मा और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने मंगलवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली गांव, राउमावि राजमहल और राबाउमावि राजमहल विद्यालयों का निरीक्षण किया।
उन्होंने जिला समान परीक्षा की व्यवस्था को देखा और शिक्षा संबलन के अन्तर्गत छात्र छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता, मिड डे मील, वर्क बुक संधारण, गृह कार्य, नर्सरी कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यालय की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। इसके अलावा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गावड़ी में एसआईआर कार्यक्रम को समय पर सफल उपलब्धि पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
राजस्थान में एसआईआर में शत प्रतिशत कार्य करने पर उपखंड अधिकारी रूबी अंसार के आदेशानुसार बीएलओ और उनके सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले बीएलओ में धर्मवीर, बद्रीलाल मीणा, बुद्धिराज मीणा, भंवरलाल मीणा, रामनिवास जय, दुर्गालाल मीणा, रणवीर सिंह मीणा, कल्पना चौधरी, राजेश परोता, अनिरुद्ध शर्मा, निर्मला जाट, द्वारका प्रसाद प्रजापति, शम्भुलाल मीणा, बुद्धिप्रकाश मीणा, ललित नावरिया, रुपशंकर महावर है। इस दौरान प्रधानाचार्य रविशंकर मीणा ने सम्मानित किया।
चौंमू एसडीएम के डांस के वीडियो ने मचा दिया गदर, जानिए क्यों बीएलओ के साथ नाचे, देखिए Video


