Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationओबीसी सर्वे के लिए प्रगणकों और संदर्भ व्यक्तियों का प्रशिक्षण हुआ

ओबीसी सर्वे के लिए प्रगणकों और संदर्भ व्यक्तियों का प्रशिक्षण हुआ


Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली उपखंड में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) सर्वे के लिए नियुक्त संदर्भ व्यक्ति और प्रगणकों के प्रशिक्षण का आयोजन गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में किया गया।

प्रशिक्षण देने में राजीव शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, भागीरथ मीणा, मनीष कुमार पारीक, प्रधान लाल मीणा, कृष्ण गोपाल माली, मोहम्मद नासीर, महावीर प्रसाद मीणा, कन्हैया लाल पीला और शिवसिंह मीणा शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि उन्हें संबंधित मतदान केंद्र के निर्वाचन क्षेत्र में स्थित ओबीसी जाति के परिवारों का सर्वे कार्य ‘राजधरा एप’ के माध्यम से करना है। उपखंड अधिकारी देवली रूबी अंसार ने भी प्रशिक्षण में भाग लिया और ओबीसी सर्वे प्रकाश डाला।

साथ ही उन्होंने वर्तमान में चल रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में भी विस्तृत निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d