Deoli News 26 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को हो रहे मतदान में तापमान व गर्मी का भी असर दिखाई दे रहा है।
तेज गर्मी की वजह से मतदाता इक्के दुक्के दिखाई दिए। हालांकि सभी मतदान केंद्रों पर लोगों ने पहुंचकर परिवार सहित मतदान कर रहे हैं। लेकिन लोकसभा आम चुनाव में लोगों में मतदान को लेकर उत्साह अपेक्षाकृत कम है। नगर पालिका स्थित मतदान केंद्र के बाहर शहनाई बजाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी तरह पुलिस में प्रशासन के अधिकारी शहर में घूम-घूमकर मतदान केंद्रों की व्यवस्था देख रहे हैं। इस दौरान देवली शहर में भाजपा नेता विजय बैसला, देवली के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष रजनीश दीपक के साथ बाइक पर घूमकर मतदाताओं से भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील करते रहे।



