राष्ट्रहित मे मतदान करने की अपील
Deoli news. 26 अप्रेल ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने राज्य के सभी मतदाताओं से राष्ट्र हित मे मतदान करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि आपका एक वोट राष्ट्र के विकास के लिए नया सेतू बनाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र विकल्प है, जिसे सभी को याद रखना चाहिए। इससे पूर्व बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सैनी ने सुबह 8 बजे अपने पैतृक गांव आवा के बूथ संख्या 88 पर अपना मतदान किया और बाहर निकलकर ” विक्ट्री” साइन भी लोगों को दिखाया। बाद में ” दैनिक ब्यूरो” को फोन पर बताया कि बीजेपी प्रदेश की सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
राष्ट्र निर्माण के लिए निकले लोग, धीमी में गति से मतदान शुरू


