Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड मोड़ पर नाले पर लगे फेरोकवर क्षतिग्रस्त होने से सड़क का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो गया है। लोहे के कवर मुड़ गए हैं, जबकि सीमेंट के कवर बीच से टूट चुके हैं।

अब मौके पर केवल एक छोटा सा रास्ता ही बचा है, जिससे चार पहिया वाहन निकल पा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर पालिका की ओर से इन कवरों को क्षतिग्रस्त होने के बाद कई बार बदला जा चुका है, लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यह दोबारा क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। बताया गया कि कवरों की क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों के गुजरने से यह स्थिति बनी है। लिहाजा पालिका को अब इसे भी मजबूत फेरोकवर लगाने होंगे, ताकि अधिक क्षमता वाले फेरोकवर वजन सहन कर सके। क्षतिग्रस्त कवरों के कारण यहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
खासकर रात्रि के समय दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा अधिक है। लोगों ने पालिका से क्षतिग्रस्त फेरोकवरों को दुरुस्त कराने और मजबूत कवर लगाने की मांग की है।


