Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में शनिवार को किशोरी बालिका उत्सव का आयोजन हुआ।
प्रारंभिक एवं माध्यमिक वर्ग की छात्राओं ने सामाजिक, वैज्ञानिक व नवाचारी चार्ट, मॉडल, गेम और पहेलियों की स्टॉल लगाकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायकों ने स्टॉलों का अवलोकन कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान घोषित किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रिकॉर्डिंग डांस का आनंद लिया। इसी तरह ‘हरियालो राजस्थान’ मिशन के तहत उच्च प्राथमिक मदरसा मॉर्डन एजेंसी एरिया देवली के स्टाफ ने अंसारी कॉलोनी स्थित माताजी मंदिर परिसर में विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए। अध्यापिका रुखसाना मिर्जा ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान राधेश्याम धाकड़ सहित मदरसा स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे।




