Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पत्रकार घनश्याम गौतम की पुण्यतिथि पर शनिवार को सार्वजनिक गौशाला में गायों को चारा खिलाया गया।
वहीं मां बिजासन गौशाला में भी गायों के लिए चारे के साथ गौसेवार्थ दवाइयों का सहयोग किया गया। इसे लेकर बस स्टैंड स्थित गौतम न्यूज एजेंसी पर दिवंगत घनश्याम गौतम की तस्वीर पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अमित, सुमित, कमलेश, दिनेश जैन, कैलाश पंचोली, रमेश शर्मा, सत्यनारायण सरसड़ी, नरेंद्र पाठक, अभिषेक शर्मा, रिंकू पाराशर, सुनील कुमावत सहित मौजूद थे।



