हर घर नल योजना की जमीनी हकीकत
Deoli News 8 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जब तक किसी योजना का मूल रूप से जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन ना हो तो ऐसी योजना बनाने का कोई लाभ नहीं है। यही हवाई योजना डूब क्षेत्र के ग्राम पंचायत में देखी जा रही है।
जहां घरों में नल कनेक्शन कर दिए। लेकिन चार सप्ताह बाद भी पानी नहीं आया। ग्रामीण महादेव कुमावत, रामनिवास, रामप्रसाद, सावरा बैरवा, हेमराज मीणा, श्योजी गुर्जर ने बताया कि ने बताया कि हर घर नल योजना के तहत मालेड़ा पंचायत की भगवानपुरा ढाणी में गत 3 सप्ताह पहले नल कनेक्शन हो चुके हैं। लेकिन अभी तक नलों में पानी नहीं आया। यही हालत डाबर पंचायत के कास्या कॉलोनी व कल्याणपुरा बस्ती में भी है। जहां एक माह बाद भी नलों में पानी नहीं आया। लोग हैंडपंपो के पानी पर निर्भर है। वहीं लोगों के नल कनेक्शन कर छोड़ दिए गए। जबकि जल संकट की ज्यादा परेशानी मौजूदा गर्मी में है। ऐसे में योजना का ग्रामीणों को लाभ नहीं मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि नलों से पानी नहीं आने की शिकायत पर क्षेत्र के पटवारी सुशील जैन आए। जिन्होंने ग्रामीणों से जानकारी ली है तथा उच्च अधिकारियों को बताने की बात कही। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में भीषण गर्मी का दौर है। ऐसे में इसी वक्त पानी नहीं मिलेगा तो योजना का आखिर क्या मतलब रहेगा।



