Deoli News 7 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराजपूत सभा ईकाई देवली के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सांडला की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई।
इसमें 9 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती सर्व हिंदू समाज के तत्वाधान में मनाने का निर्णय लिया गया। सभा महामंत्री रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि जयंती पर देवली के महाराणा प्रताप सर्कल की सजावट की जाएगी। वहीं महाराणा के चित्र की पूजा-अर्चना कर आरती की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढ़े 7 बजे प्रताप सर्कल पर होगी। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने सर्व हिंदू समाज से आव्हान किया है कि कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर वीर योद्धा को नमन करें। इस दौरान लोग सफेद वस्त्र व केसरिया साफा पहनकर आएंगे।



