Deoli News 7 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की हनुमान नगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खा के अनुसार 2 मार्च 2022 के दर्ज प्रकरण में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी जुझार सिंह उर्फ जस्सी पुत्र महेंद्र सिंह जट निवासी रानीपुरा थाना दबलाना जिला बूंदी है, जो हिंडोली में पकड़ा गया था। जिसे हनुमान नगर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर आरोपी की ओर से चुराई गई बाइक जब्त की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी जुझार सिंह शातिर है। जिससे अन्य प्रकरणों में भी अनुसंधान किया जा रहा है। यह बाइक 18 फरवरी को बाबा मंडी देवली के पास से चुराई गई थी।



