Deoli News 11 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में महात्मा गांधी स्कूल देवली की तीन छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संस्था प्रधान राजीव शर्मा ने बताया कि श्रुति वैष्णव ने अंग्रेजी वाद-विवाद, डिम्पल महावर ने हिंदी निबंध और महिमा शर्मा ने अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में बाजी मारी। तीनों छात्राएं राज्य सरकार की योजना के तहत 10 दिवसीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण पर जाएगी। जिनका शुक्रवार को सम्मान किया गया। वहीं दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीएम श्री योजना के तहत यूथ एवं इको क्लब की ओर से पौधारोपण किया गया।
प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में विद्यालय परिसर में औषधीय एवं फूलदार प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए। पौधों के हिंदी, अंग्रेजी और वैज्ञानिक नाम भी तख्तियों पर अंकित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं यूथ-इको क्लब के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पीएम श्री योजना प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।



