Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsकरियर मेला : विद्यार्थियों को जॉब और बिजनेस की जानकारी दी

करियर मेला : विद्यार्थियों को जॉब और बिजनेस की जानकारी दी


Deoli News 10 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इटुंदा में सोमवार को प्रधानाचार्य दिनेश सिंह नरूका की अध्यक्षता में करियर मेले का आयोजन हुआ।

यहां मुख्य अतिथि इटुंडा ग्राम पंचायत के सरपंच अन्नू सिंह मीणा, सेवानिवृत प्रधानाचार्य रोडू सिंह मीना थे। इस दौरान प्रधानाचार्य शिवराज मीणा, प्रध्यापक मानसिंह मीणा आदि मौजूद थे। इसमें प्रभारी के रूप में संजू मीणा और शारीरिक शिक्षक नवीन शर्मा ने सहयोग दिया। कार्यक्रम संचालन बाल कृष्ण बांगड़ ने की।

खुद के बिजनेस से भी बने समृद्ध

इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में केरियर मेला लगा। मेले का शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा इस फीता काटकर किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को केरियर से सम्बंधित जानकारी दी। मुख्य वक्ता नवनीत धाकड़ निदेशक संस्कार आईटी आई ने कौशल विकास के बारे में जानकारी देते हुए निजी व्यवसाय में वृद्धि की बात कही। पुलिस से करतार सिंह कांस्टेबल ने साइबर अपराध व मोबाइल फोन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।

प्रधानाचार्य दयालराम मीणा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में छात्र छात्राओं को एसपीजी का प्रशिक्षण हेड कांस्टेबल इमरान खान ने दिया।यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d