Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationकलक्टर और एसपी ने मोती सागर बांध का किया दौरा

कलक्टर और एसपी ने मोती सागर बांध का किया दौरा

सुरक्षा इंतजाम के दिए निर्देश


Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कलक्टर कल्पना अग्रवाल और एसपी राजेश मीणा ने बुधवार को मोती सागर बांध का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां बांध के ऊपर जाने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है और बैरिकेट्स लगा दिए गए हैं।

कलक्टर ने जर्जर, क्षतिग्रस्त भवनों के सघन निरीक्षण व जलभराव स्थिति की ब्लॉक वार समीक्षा की

मोती सागर बांध लघु सिंचाई परियोजना का 65 साल पुराना बांध है, जो इन दिनों लगातार बारिश से भर गया है। करीब 17 फीट की भराव क्षमता वाले इस बांध पर गत 18 जुलाई से चादर चल रही है। कलक्टर और एसपी ने बांध के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बांध की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें और बांध के नीचे छोर पर जाने वाले मार्गों पर भी नजर बनाए रखें। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए कहा है कि कहीं भी तेज बहाव वाले मार्गों पर न जाएं और तेज बारिश के दौरान रात को यात्रा न करें।

कलक्टर और एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारी को समझें और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में कोई कमी नहीं छोड़ें। इस दौरान एसडीओं देवली रूबी अंसार, नगरफोर्ट तहसीलदार इंद्र कुमार, डीएसपी रामसिंह, धुआं कला नायब तहसीलदार मेघा गुप्ता, मोतीसागर बांध के एईएन जगदीश मीणा और गिरदावर कमलेश मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d