Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjp10 स्कूलों के जर्जर कमरों की मरम्मत के लिए 106.48 लाख रुपए...

10 स्कूलों के जर्जर कमरों की मरम्मत के लिए 106.48 लाख रुपए स्वीकृत


Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 10 राजकीय विद्यालयों में मरम्मत के लिए एक करोड़ 6 लाख 48 हज़ार रुपए की मंजूरी मिली है।

राज्य सरकार द्वारा समग्र शिक्षा योजना के तहत स्कूलों में बजट की स्वीकृति जारी करने पर विधायक राजेंद्र गुर्जर ने सीएम भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार जताया है। विधायक कार्यालय की सूचना के अनुसार उनियारा उपखंड क्षेत्र के राउमावि अलीगढ़ के लिए 11.80 लाख रुपए, राउमावि बनेठा के लिए 18 लाख रुपए, राउप्रावि बूंदी के लिए 2.75 लाख रुपए, राप्रावि मोतीपुरा के लिए 3.75 लाख रुपए, राप्रावि ठिकरिया के लिए 11.60 लाख रुपए और राउप्रावि सहादत नगर के लिए 13.50 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। वहीं देवली उपखंड के राउप्रावि नोंदपुरा के लिए 9.36 लाख रुपए, राउप्रावि रावता के लिए 9.42 लाख रुपए, राउप्रावि सरोली के लिए 9.50 लाख रुपए और राउप्रावि बालागढ़ के लिए 16.80 लाख रुपए की मंजूरी मिली है। इन स्कूलों में मरम्मत के बाद बारिश के दिनों में छत के टपकने और जर्जर कमरों की समस्या से निजात मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d