Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसांसद हरीश चंद्र ने लोकसभा में उठाया नशीले पदार्थों के सेवन का...

सांसद हरीश चंद्र ने लोकसभा में उठाया नशीले पदार्थों के सेवन का मुद्दा


Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान टोंक सवाईमाधोपुर सांसद हरीश चंद्र मीणा ने बुधवार को युवाओं के बीच नशीले पदार्थों के सेवन के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में 11000 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं, जो इस समस्या की गंभीरता को दर्शाता है। सांसद मीणा ने सुप्रीम कोर्ट के हवाले से बताया कि देश के करीब 2 करोड़ युवा नशे के आदी हो चुके हैं। इससे न केवल युवाओं का भविष्य अंधकार में हो रहा है, बल्कि समाज और राष्ट्र की नींव भी कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन अब शहरों तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि छोटे-छोटे कस्बों और गांवों के युवाओं तक पहुंच चुका है। सांसद मीणा ने सरकार से इस विषय पर जल्द ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए और नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने चाहिए। 

मृतक और घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए व नरेश मीणा को रिहा करें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d