Deoli News 24 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर आखिरकार बुधवार देर रात कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
यह सूची पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने जारी की है। इसमें देवली-उनियारा से नया दांव खेलते हुए पार्टी ने किस्तूर चंद मीणा (केसी मीणा) को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह झुंझुनू में अमित ओला, रामगढ़ में अर्यान जुबेर, दोसा में दीनदयाल बैरवा, खींवसर से रतन चौधरी, सलूंबर में रेशमा मीना और चौरासी से महेश रोत को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में स्थानीय सीट से अब भाजपा के राजेंद्र गुर्जर से कांग्रेस केसी मीणा का मुकाबला होगा। जानकारी के अनुसार केसी मीणा पहली बार चुनाव लड़ेंगे। वह हिंदुस्तान जिंक कंपनी में एक बड़े अधिकारी थे। बता दे कि 24 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसमें खुद मुख्यमंत्री शामिल होंगे।



